2026-08-18 09:04:10
विद्या भारती मालवा प्रांत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नीमच CBSE एवं स्टेट बोर्ड विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज
नीमच26दिसंबर।(केबीसी न्यूज़)।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता (स्पोर्ट्स मीट) का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती ग्राम प्रदर्शनी से हुआ जिसमें गांव की अनेक झलकियों के साथ सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण आदि भी दिखाई दिए l अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया ल अतिथि परिचय प्रधानाचार्य श्रीमती जूही जैन द्वारा कराया गया l तत्पश्चात भैया बहनों ने बहुत ही सुरीली आवाज में आर्केस्ट्रा का प्रदर्शन किया, शारीरिक प्राकट्य में सुंदर पिरामिड बनाया गया, सभी प्रदेशों के प्रसिद्ध नृत्यों कि झलकियां देखने को मिली कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा (नीमच नगर पालिका अध्यक्ष ) दिलीप सिंह परिहार (विधायक नीमच क्षेत्र ) मुख्य अतिथि प्रकाश धनगर (विद्या भारती मालवा)प्रहलाद राय गर्ग ( अध्यक्ष विवेकानंद बाल कल्याण समिति नीमच) मंचासीन थे इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गर्ग ने कार्यक्रम की भूमिका में कहां कि भैया बहनों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ही वार्षिकोत्सव कराए जाते हैंl खेलों से एकता की भावना आती है एवं भैया बहन टीम में रहकर कार्य करना सीखते हैं lनगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने अपने वक्तव्य में भैया बहनों को पांच ऋण , पांच कर्तव्य बताएं, एवं बताया कि आपको अपने जीवन में ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे इन ऋणो से उऋण हो सके इसके साथ ही आपको अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए उन्होंने शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाये रखने के लिए भी सभी से आग्रह किया विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आता हूं तो मुझे भारत की संस्कृति एवं संस्कारों की झलक दिखाई देती है हमारा भविष्य ऐसा होगा तो मुझे लगता है भारत को सिरमौर बनाने से कोई नहीं रोक सकता l मुख्य अतिथि प्रकाश धनगर ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी हर क्षेत्र में कार्य करके अपना अपने माता पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करे आज मैं किसी भी क्षेत्र में जाता हूं वहां सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया बहिन मिल जाते हैं आपको भी खूब मेहनत करना है और आगे बढ़ते जाना है हमारा देश अनेकता में भी एकता के दर्शन कराता है l खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं बल्कि मानसिक एवं नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं l तत्पश्चात प्राचार्य द्वय महेश गदले एवं श्रीमती कविता जिंदल द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया lइस अवसर पर विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया lस्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस रस्सा- कस्सी एवं अन्य रोचक खेलो का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खिलाड़ियों ने अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विभाग समन्वयक राघवेंद्र देरा श्री, सचिव निलेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष अनुराग बंसल सहसचिव श्रीमती शिवा मित्तल उपस्थित थे |