2026-07-22 08:25:32
खंडेलवाल वैश्य समाज, नीमच द्वारा जल मंदिर का लोकार्पण किया गया
नीमच। खंडेलवाल वैश्य समाज, नीमच द्वारा सत्र 2024-26 के अंतर्गत संत श्री सुंदरदास जी मार्ग पर स्वर्गीय श्रीमती कृष्णादेवी खंडेलवाल (धर्मपत्नी स्व. श्री ओमप्रकाश जी घिया ‘तूफान सेठ’) की पुण्य स्मृति में जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। यह जल मंदिर श्री राहुल खंडेलवाल एवं दीपा खंडेलवाल (घिया) परिवार ( मै. रामलाल शिवबक्ष), नीमच के सहयोग से स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना खंडेलवाल (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, नीमच) उपस्थित रहीं, जिनके करकमलों द्वारा जल मंदिर का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष राजेश जी लाबी, सचिव विश्वास जी खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष संतोष जी पाटोदिया समस्त कार्य करने के सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल सेवा को श्रेष्ठ सेवा बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में सेवा, सहयोग एवं परोपकार की भावना को सुदृढ़ करते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया गया। उक्त जानकारी प्रवक्ता डॉक्टर केतन खंडेलवाल द्वारा दी गई
