2026-08-26 08:21:09
बहिन की रसोई आरोग्यदायिनी अभियान*
जीरन । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन में आरोग्य भारती के तत्वाधान में बहिन की रसोई आरोग्यदायिनी अभियान अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरोग्य भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ विष्णुसेन कछावा ने आरोग्य भारती के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए किचन गार्डन का उपयोग तथा विविध लाभों को समझाया। मुख्य वक्ता श्री पारस जैन आरोग्य भारती नीमच नगर अध्यक्ष ने बहिनों की रसोई में उपयोग होने वाले औषधीय पौधों की उपादेयता पर व्याख्यान दिया जिसमें रसोई घर में पौष्टिक स्वास्थ्यवर्धक भोजन बनाने हेतु विविध तकनीकों पर समझाया। उक्त अवसर पर प्राचार्य श्री भोपाल सिंह चौहान ने स्वागत उद्बोधन कर इस अभियान को सार्थक बताते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण मित्र तथा स्वस्थ बने रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं एवं महिला शिक्षिकाओं को आरोग्य भारती द्वारा आरोग्य उपहार (रसोई घर में भोजन हेतु आरोग्यदायक पौधों का समूह प्रत्येक को ) प्रदाय किए गए तथा विवरणिका वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती सदस्य डॉ हेमलता जोशी ने किया तथा आभार आरोग्य भारती जीरन खण्ड संयोजक श्री विपिन पुरोहित ने माना। उक्त अवसर पर आरोग्य भारती जिला सचिव प्रो. आशीष कुमार सोनी, श्री राधेश्याम गोयल, श्रीमती सुलोचना जैन, श्रीमती पूर्वा जैन, खेल शिक्षक श्री प्रतूपाल सिंह पंवार, श्री लक्ष्मीनारायण पाटीदार, श्रीमती सीमा बैरागी सहित संपूर्ण स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
