किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा के मार्गदर्शन में किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा


नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा के मार्गदर्शन में  प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम 31 मई रविवार को सुबह 11 बजे नीमच जिले में प्रत्येक पंचायत  पर, बूथ  पर 100 से अधिक  गांवो में किसानों के साथ सुना और देखा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार यह वर्ष यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में नवाचार , अनुसंधान, प्राकृतिक खेती एवं सफल किसानों के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।