2026-08-26 08:21:09
इंदौर प्रवास के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब से नीमच जिला युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर ने मुलाकात की।
इस दौरान संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुईमुलाकात में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री शिवी सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया भी मौजूद रहेमुलाकात के दौरान नीमच जिले में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचारविमर्श किया गया साथ ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगामी नीमच प्रवास को लेकर भी चर्चा हुईवैभव अहीर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नीमच जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों और संगठन से जुड़े विषयों की जानकारी दीइस दौरान संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गयाराष्ट्रीय अध्यक्ष के नीमच प्रवास को लेकर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह हैआगामी दिनों में उनके नीमच आगमन पर संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।
