- Home
- News Description
43 साल में बदली अंचल की नेत्र चिकित्सा, जटिल ऑपरेशन के लिए महानगरों पर निर्भरता कम डॉ. आरके भंडारी के 43 और डॉ. आदित्य भंडारी के 16 साल के अनुभव से विकसित हुईं आधुनिक उपचार सुविधाएं, जेके सीमेंट के शिविर में करीब 100 आंखों के ऑपरेशन सफल
नीमच।आंखों की गंभीर बीमारियों के उपचार और जटिल ऑपरेशन के लिए अब नीमच सहित आसपास के क्षेत्र के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। पिछले 43 वर्षों में क्षेत्र की नेत्र चिकित्सा सुविधाओं में भी बड़ा बदलाव आया है। महनोत नगर, मनासा रोड स्थित भंडारी आई हॉस्पिटल एवं महावीर आई रिसर्च सेंटर और एलआईसी चौराहा स्थित चौरड़िया हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीकों के जरिए मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, रेटिना और कॉर्निया संबंधी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान संस्थान ने कई ऐसी तकनीकों को अंचल में उपलब्ध कराया, जिनके लिए पहले मरीजों को महानगरों का रुख करना पड़ता था।इस चिकित्सा सेवा की शुरुआत वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आरके भंडारी ने की थी। उन्हें नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में 43 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में उनके साथ डॉ. आदित्य भंडारी भी सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें कैटरेक्ट, रिफ्रैक्टिव और रेटिना सर्जरी के क्षेत्र में 16 वर्षों का अनुभव है। डॉ. आरके भंडारी ने जर्मनी, अमेरिका और हैदराबाद के एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट से फेको सर्जरी, ग्लूकोमा और नेत्र प्रत्यारोपण का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वहीं डॉ. आदित्य भंडारी ने यूरोप से ग्रेजुएशन, बेंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएशन तथा केरल, तमिलनाडु और अहमदाबाद में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र चिकित्सा की आधुनिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है।1988 में अंचल में पहली बार हुआ था कॉर्निया प्रत्यारोपण गौरतलब है कि वर्ष 1988 में अंचल में पहली बार कॉर्नियल ग्राफ्टिंग यानी कॉर्निया प्रत्यारोपण की शुरुआत इसी संस्थान में हुई थी। इसके बाद आईओएल लेंस प्रत्यारोपण और फेको सर्जरी जैसी तकनीकें भी क्षेत्र में उपलब्ध कराई गईं। समय के साथ मोतियाबिंद के ऑपरेशन से लेकर रेटिना की जटिल सर्जरी तक उपचार का दायरा बढ़ा है।
आधुनिक मशीनों से जांच और उपचार, चश्मा हटाने के भी विकल्प
नेत्र रोगों की पहचान और उपचार के लिए यहां कार्ल जाइस, एबॉट एएमओ, बॉश एंड लॉम्ब की विट्रेक्टॉमी स्टेलारिस पीसी और आईओएल मास्टर 700 जैसी मशीनें उपलब्ध हैं। इनकी मदद से मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और रेटिना संबंधी बीमारियों की जांच एवं सर्जरी में सहायता मिलती है।इसके अलावा चश्मे पर निर्भरता कम करने के लिए आईसीएल और लेसिक सहित आधुनिक रिफ्रैक्टिव सर्जरी की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मोतियाबिंद ऑपरेशन के दौरान ट्राइफोकल और अन्य आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण के विकल्प भी हैं। इन तकनीकों के माध्यम से उपयुक्त मरीजों को दूर और पास की दृष्टि के लिए चश्मे की जरूरत कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, किस मरीज के लिए कौन-सी तकनीक उपयुक्त होगी, इसका निर्णय आंखों की विस्तृत जांच के बाद ही किया जाता है।
जेके सीमेंट के शिविर में करीब 100 ऑपरेशन, 70 मोतियाबिंद के
नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थान की सेवाओं का एक उदाहरण निंबाहेड़ा में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर भी रहा। जेके सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्व. यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर 29 सितंबर 2026 को आयोजित इस शिविर में भंडारी नेत्रालय की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच और उपचार किया। शिविर में आंखों की विभिन्न बीमारियों से संबंधित करीब 100 ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इनमें लगभग 70 ऑपरेशन मोतियाबिंद के थे, जबकि शेष ऑपरेशन नासूर, नाखूना सहित अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं के थे। जेके सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया था कि शिविर में आंखों की विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच की गई तथा आवश्यकता वाले मरीजों के ऑपरेशन का खर्च जेके सीमेंट प्रबंधन ने वहन किया। यह आयोजन कंपनी के सामाजिक सरोकारों के तहत किया गया था। इसी अवसर पर क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की मेधावी छात्राओं को 50 साइकिलें वितरित करने के साथ जिला चिकित्सालय में बेबी किट, फल एवं दलिया वितरण, गौशाला में चारा और अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने जैसे कार्यक्रम भी हुए।
डायबिटीज के मरीजों के लिए रेटिना जांच जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार मधुमेह का असर आंखों के पर्दे यानी रेटिना पर भी पड़ता है। लंबे समय तक शुगर अनियंत्रित रहने से रेटिना की रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो सकती हैं। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन समय पर जांच नहीं होने पर दृष्टि को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को नियमित अंतराल पर रेटिना की जांच करानी चाहिए।43 वर्षों के इस सफर में नेत्र चिकित्सा की तकनीकों और उपचार सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ा है। डॉ. आरके भंडारी के लंबे अनुभव और डॉ. आदित्य भंडारी की विशेषज्ञता के साथ नीमच में विकसित हुई ये सुविधाएं आसपास के क्षेत्र के मरीजों के लिए भी उपयोगी साबित हो रही हैं।