2026-08-10 10:53:12
नीट पेपर लीक के विरोध में नीमच में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलुस, विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर किया हमला -मोदी सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य से किया खिलवाड़ -तरुण बाहेती
नीमच। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। यह मशाल जुलूस शहर के भारतमाता चौराहा से प्रारंभ हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं ने हाथों में मशालें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई विजय टॉकीज चौराहा पहुंची और पुनः भारतमाता चौराहा पर आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में 'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो', 'नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो' और 'पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करो' जैसे गगनभेदी नारे गूंजते रहे। मशाल रैली के पश्चात युवा कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। लाखों विद्यार्थियों ने वर्षों तक मेहनत कर नीट परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन भ्रष्टाचार और लचर व्यवस्था के कारण उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भरोसा पूरी परीक्षा प्रणाली से उठता जा रहा है। श्री बाहेती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है और जब देश का युवा अपने भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहा है, तब सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय मामले को दबाने में लगी हुई है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, मुकेश कालरा और डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया, जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप चौधरी द्वारा किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण की सर्वोच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए और इस पूरे नेटवर्क में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इस विशाल मशाल रैली और विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रदर्शन में वरिष्ठ नेत्री मधु बंसल, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय मोनू लोक्स, ओम दीवान, महेंद्र सिंह सिसोदिया जीतू बना, ईश्वर मुजावदिया, बलवंत पाटीदार, ओम शर्मा, योगेश प्रजापति, आशा सांभर, मन्नू बना बांगरेड, गजेंद्र यादव, हिदायतउल्ला खान, राकेश जावरिया, महेश पाटीदार एडवोकेट, नाथू सिंह राठौड़, नारायण दास बाहेती, कमल मित्तल, मनोहर अम्ब, जगदीश पुनर, नितिन हसीजा, संजय पवार, मनीष पोरवाल, विमल शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, अंकित जैन, कृपाल सिंह मंडलोई, भारत सिंह अहीर, शराफत हुसैन, राकेश सोनकर, इकबाल कुरैशी, धर्मेंद्र परिहार, हुसैन कारपेंटर, भंवरलाल जायसवाल, मनीष सोनकर, विजय राठौर, साबिर मसूदी, जगदीश धाकड़, सुधीर दुबे, कमलेश गर्ग, जिनेंद्र नागोरी, राजेंद्र नामदेव, सलीम कुरैशी, अमीन चांदिजा, बेबी मेहरा, यश लोहार, प्रभु लाल बागरी, हुसैन पहलवान, मुकेश प्रजापति, पंकज सोलंकी, नदीम कुरैशी, सत्य प्रकाश नागर, इसराइल कुरैशी, युवराज झरिया, राजेंद्र मीना, राहुल बैरागी, वैभव जैन, साहिल, अभिषेक टेलर, रघुवीर सिंह, अंकित जाजोरिया, प्रबल प्रताप सिंह, चंद्रपाल सिंह, सत्यनारायण खटीक, नरेश गोस्वामी, घनश्याम पुरोहित, मांगू सिंह चौहान, पंकज बाटकीया और मानवेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। देर शाम तक चले इस उग्र विरोध प्रदर्शन ने शहर के राजनीतिक माहौल को पूरी तरह गरमाए रखा।
