वृक्षारोपण प्रकृति और मानव जीवन दोनों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम-डॉ. यशवंत पाटीदार

नीमच, निप्र। पेड़ लगाना सबसे बड़ा नेक कार्य है। इसे केवल एक दिवस का आयोजन न बनाकर जन जन का सतत अभियान बनाया जाना चाहिए। आज हम जो पौधे रोप रहे हैं, उनका लाभ आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी। नगर समस्या सुझाव ग्रुप ने इस दिशा में जिम्मेदारीपूर्वक जो पहल की है, वह वास्तव में अनुकरणीय और सराहनीय है।यह विचार एडिशनल एसपी हेमलता अग्रवाल ने नगर समस्या सुझाव ग्रुप एवं स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि एनएसएसजी केवल समस्याओं को उठाने वाला मंच नहीं, बल्कि उनके समाधान का सशक्त माध्यम बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। ऐसे सामाजिक संगठन समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। आज लगाए गए औषधीय पौधे भविष्य में विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। एनएसएसजी का यह प्रयास सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरक पहल है।ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल 'सोनू' ने बताया कि ग्रुप द्वारा निरंतर पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। सात दिन पूर्व महाविद्यालय परिसर में आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए थे, वहीं आज आंवला, अर्जुन, मौलश्री, बेलपत्र सहित अनेक औषधीय पौधों का रोपण किया गया।सांसद प्रतिनिधि अभिषेक कोठारी ने कहा कि एनएसएसजी ग्रुप का यह जनसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान समाज के लिए प्रेरणादायी है। प्रत्येक नागरिक को इसमें सहभागी बनना चाहिए।डॉ. यशवंत पाटीदार ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति और मानव जीवन दोनों की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। एनएसएसजी का यह सतत प्रयास निश्चित ही प्रशंसनीय है।डॉ. कमलेश पाटीदार ने कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण के साथ साथ स्वास्थ्य संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे अभियान निरंतर चलते रहने चाहिए।डॉ. नीलेश पाटीदार ने कहा कि हर नागरिक यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो हरित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है। एनएसएसजी की पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में प्रो. अर्चना पंचोली, प्रो. संजय जोशी, प्रो. राजेन्द्र गुजेटिया, प्रो. प्रभावती भावसार, प्रो. बी के अम्ब, एनएसएसजी के मनोज दुआ, डॉ. ललित जैन, सुनील बंसल, अपूर्व शर्मा, दिनेश मनावत, घनश्याम सेठिया, बी.डी. वैष्णव, ज्योति मित्तल सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पौधा प्रदाता परिवार के मनोज दुआ का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक खण्डेलवाल सोनू ने किया तथा अंत में कार्यक्रम संयोजक प्रो. डॉ. एन.के. डबकरा ने आभार व्यक्त किया।