2026-09-18 09:29:54
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भादवा माता मंदिर में प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीप’
नीमच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महामाया भादवा माता मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने मां भादवा माता के चरणों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया गया। विधायक श्री परिहार ने मां भादवा माता से देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की भी प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा।
