2026-08-10 10:53:12
तपोभूमि पर डॉ. मुखर्जी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा ने किया
नीमच। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता को धार देने के उद्देश्य से ‘तपोभूमि‘ जिला भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के साथ ही जमीनी स्तर पर संगठन को अभेद्य बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक में विधायक दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चैपडा, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमन्त हरित, मण्डल प्रभारी योगेश जैन, मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत, मण्डल महामंत्री विक्की छाबडा मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मोहनसिंह राणावत ने दिया।
क्षेत्रीय विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति हमारे बूथ और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता हैं। जो कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पसीना बहाएगा, उसे संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने आगामी लक्ष्यों को स्पष्ट करते हुए निर्देश दिए कि बूथ समितियों की सक्रियता बढाई जाए और प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से बूथ समिति की बैठकें आयोजित हों। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम से पूर्व बूथ स्तर पर बैठकें हों और कार्यक्रम में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को साझा करते हुए कहा कि मंडल, मोर्चा और वार्ड स्तर पर बैठकों की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने जनसंपर्क के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियों को प्रभावी ढंग से हर घर तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।इस दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त की गई और एक-दूसरे को बधाई देकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।बैठक में आदित्य मालू, विनीत पाटनी, अशोक जोशी, उमंग सुराह, कान्हा सोनी, दीपक पुरोहित, अमन दीवान, रोशन वर्मा, अनुज चैहान, चन्दू तलरेजा, कृष्णा मेहरा, लोकेश चांगल, योगेश कविश्वर, आलोक सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री विक्की छाबड़ा ने किया एवं अंत में सभी का आभार योगेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया।
