आज से 21 नवंबर तक ज्ञानोदय हॉस्पिटल का हृदय रोग शिविर विशेषज्ञ डॉ. आकाश सिंह यादव देंगे परामर्श, एंजियोग्राफी सहित विभिन्न जांचों पर मिलेगी छूट

नीमच। हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्ञानोदय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नीमच में 16 से 21 नवंबर 2026 तक छह दिवसीय हृदय रोग जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जा रहा है।शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश सिंह यादव MBBS, MD मेडिसिन, DM कार्डियोलॉजी (गोल्ड मेडलिस्ट) प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। परामर्श शुल्क मात्र 100 रुपये रहेगा।शिविर के दौरान एंजियोग्राफी 7,000 रु., इको 800 रु., टीएमटी 600 रु. एवं ईसीजी 100 रु. की विशेष रियायती दरों पर की जाएगी। हार्ट अटैक, सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, सांस फूलना, अनियमित धड़कन सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। बच्चों के हृदय रोगों की जांच भी की जाएगी।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पात्र मरीजों को आयुष्मान भारत एवं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत एंजियोप्लास्टी की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। वहीं अन्य मरीजों को विशेष रियायती पैकेज के साथ एंजियोप्लास्टी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ लेने एवं हृदय संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की अपील की है।