नीमच में 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘नन्दू सर्राफ’ का भव्य शोरूम, परंपरा के साथ आधुनिक डिजाइनों की चमक

 

पुस्तक बाजार चौराहे पर होगा शुभारंभ, 45 वर्षों के विश्वास के साथ ग्राहकों को मिलेगी आकर्षक आभूषणों की विस्तृत रेंज

नीमच। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी में शुद्धता, भरोसे और आकर्षक डिजाइन का विशेष महत्व है। बदलते समय के साथ ग्राहकों की पसंद भी बदल रही है। पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइनों की मांग को देखते हुए प्रतिष्ठित ‘नन्दू सर्राफ’ अब नीमच में अपने नए और भव्य शोरूम के साथ नई शुरुआत करने जा रहा है। पुस्तक बाजार चौराहे पर स्थित इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे होगा। यहां ग्राहकों को पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइन के आकर्षक कलेक्शन तक कई विकल्प देखने को मिलेंगे।
45 वर्षों की परंपरा से जुड़े ‘नन्दू सर्राफ’ ने ग्राहकों के विश्वास और शुद्धता को अपनी पहचान बनाया है। अब इसी पहचान को नए स्वरूप में आगे बढ़ाने की तैयारी है। संस्थान के संचालक नकुल सराफ ने बताया कि नए शोरूम को ‘परंपरा का भरोसा, नए अंदाज के साथ’ की सोच के अनुरूप तैयार किया गया है। उद्देश्य ग्राहकों को आभूषणों की विविध रेंज के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है।
परंपरागत आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइन भी---- आभूषण भारतीय परंपरा और पारिवारिक आयोजनों का अभिन्न हिस्सा हैं। शादी-विवाह हो या त्योहार, शुभ अवसर हो या कोई खास पारिवारिक समारोह, हर मौके पर आभूषणों की अपनी अलग अहमियत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नए शोरूम में ग्राहकों की अलग-अलग पसंद और अवसरों के अनुरूप आभूषणों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध रहेगा। पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के मेल से तैयार आभूषण उन ग्राहकों के लिए भी विकल्प उपलब्ध कराएंगे, जो पारंपरिक सुंदरता के साथ नए जमाने की डिजाइन पसंद करते हैं। शोरूम में विभिन्न अवसरों के लिए ज्वेलरी कलेक्शन देखने और अपनी पसंद के अनुसार आभूषण चुनने का अवसर मिलेगा।
शुद्धता और विश्वास पर रहेगा जोर- आभूषणों की खरीदारी में डिजाइन के साथ उनकी शुद्धता और गुणवत्ता भी ग्राहकों के लिए अहम रहती है। ‘नन्दू सर्राफ’ की पहचान इसी विश्वास से जुड़ी रही है। संस्थान की ओर से ‘शुभ शुरुआत, शुद्ध सोने के साथ’ संदेश के जरिए शुद्धता और भरोसे को प्रमुखता दी गई है। नए शोरूम के माध्यम से इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों की पसंद और जरूरतों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। शोरूम के शुभारंभ को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों को आकर्षक ज्वेलरी कलेक्शन देखने का अवसर मिलेगा। पुस्तक बाजार चौराहे पर नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से शहर में आभूषणों की खरीदारी के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।