हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष विषय पर व्याख्यान आज


नीमच। कृति (साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक) संस्था, नीमच द्वारा कोलकाता से प्रकाशित प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘‘उदंत मार्तण्ड‘‘ की 200 वीं जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन 30 मई  2026 को रात 8.30 बजे से परशुराम मंदिर सभागृह, एल.आई.सी.रोड पर किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष विषय पर श्री हेमंत चतुर्वेदी  क्षेत्रीय संपादक - पंजाब केसरी (डिजिटल), म.प्र./छत्तीसगढ़ अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि श्री धर्मेंद्र शर्मा करेंगे। यह जानकारी देते हुए कृति के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी और सचिव रघुनंदन पाराशर ने शहर और आस पास के सभी मीडिया से जुड़े मित्रों, सहयोगियों  और हिंदी प्रेमियों से अनुरोध किया है कि आप सपरिवार एवं मित्रों सहित पधारकर हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक विचार यात्रा के साक्षी अवश्य बने।