2026-10-27 08:25:34
स्वराज सूटिंग लिमिटेड में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं हेल्थ टॉक शिविर आयोजित 65 यूनिट रक्तदान 100 से अधिक कर्मचारियों ने लिया निःशुल्क चिकित्सा परामर्श का लाभ
नीमच। स्वराज सूटिंग लिमिटेड सोनियाना (स्पिनिंग यूनिट) एवं ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, हेल्थ टॉक एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक कर्मचारियों को डॉ साई विकास (जनरल एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन) व डॉ निखिल राठी (जनरल मेडिसिन) द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया, वहीं सामाजिक सरोकार की भावना के साथ कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 65 यूनिट रक्तदान किया।शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं तथा कर्मचारियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वराज सूटिंग लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री साबिर खान साहब के मार्गदर्शन व GM श्री योगेंद्र सिंह, HR Head श्री के.वी. सिंह एवं श्री सोहेल खान का विशेष सहयोग रहा। वहीं ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नीमच की ओर से हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अभिनव चौरसिया,मार्केटिंग हेड चंद्रभान सिंह राणावत श्री अभिषेक शर्मा (इन्शुरेंस एवं NABH हेड), एवं अंकित पुरोहित (पेशेंट काउंसलर) उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को बढ़ावा मिला। आयोजकों ने इस प्रकार के शिविरों को कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण, बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
