नागोरिया पीठाधीपति स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज की प्रेरणा से आठवाँ नि: शुल्क नेत्र जाँच एवं आपरेशन शिविर 26 अप्रैल रविवार को जावद में

जावद - नागोरिया पीठाधीपति श्री श्री 1008 स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज की प्रेरणा से श्री राम कृष्ण सत्संग मंडल जावद द्वारा स्वर्गीय श्रीमति दाखीबाई,स्व.भवरलाल जी टेलर की स्मृति मे कलावती, गोपाललाल टेलर के आर्थिक सहयोग से 26अप्रैल रविवार को सत्संग भवन आदर्श विद्यालय परिसर जावद पर आठवाँ निःशुल्क नेत्र जाँच एवं आप्रेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमें गोमाबाई नेत्रालय नीमच के चिकित्सको द्वारा प्रातः 9 बजे से दोपहर 1बजे तक नेत्र प्रशिक्षण शुरू होगा जिसमें चिन्हित सभी लाभार्थियों का आपरेशन एवं अन्य उपचार जिला अंधत्व निवारण समिति कि प्रशासनिक अनुमति एवं आर्थिक सहयोग से  निःशुल्क करवाया जाएगा उक्त शिविर मे सभी अपना या अपने परिचितो का नेत्र रोग प्रशिक्षण करवा कर सेवा लाभ प्राप्त करे ज्ञात हो कि पुर्व मे भी सत्संग मंडल द्वारा सात शिविर जिसमें 2700 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जांच एवं 733 मरीजों का सफल आपरेशन किया जा चुका है अधिक जानकारी के लिए आशीष अग्रवाल 9993103805 भगवान दास पोरवाल 8989701859 से इन नंबर पर समपर्क कर सकते है ।