प्रधानमंत्री मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में हुआ 12वें BRICS संसदीय मंच का उद्घाटन समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता ने की सहभागिता

मंदसौर-नीमच। नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में आयोजित 12वें BRICS संसदीय मंच 2026 के उद्घाटन समारोह में मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने सहभागिता की। समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस वर्ष मंच की थीम “जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना” है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जनकल्याण, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्राथमिकता दे रहा है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संबोधन में वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए संवाद, आपसी विश्वास और संसदीय सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संसदें कानून निर्माण के साथ-साथ जनहित, जवाबदेही और विकास के लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।मंच पर संसदीय संस्थाओं की मजबूती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल तकनीक, वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार और सतत विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सांसद सुधीर गुप्ता की सहभागिता अंतरराष्ट्रीय संसदीय संवाद और जन-केंद्रित विकास से जुड़े विषयों के महत्व को रेखांकित करती है।