इनरव्हील क्लब ने बांटे सकोरे और थैले, नशा मुक्ति रैली से दिया जागरूकता का संदेश


नीमच, 25 अप्रैल 2026: भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने एवं पर्यावरण और नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश देने हेतु इनरव्हील क्लब, नीमच द्वारा शुक्रवार सायंकाल सीआरपीएफ रोड स्थित इनरव्हील प्याऊ पर बहुआयामी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।क्लब अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आमजन को मिट्टी के सकोरों का निःशुल्क वितरण किया गया, जिससे लोगों ने अपने घर-आंगन में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। “इनरव्हील प्याऊ” पर स्थापित वाटर कूलर के बिजली बिल का प्रायोजन डॉ. रेखा प्रधान और श्रीमती मधु खंडेलवाल द्वारा किया गया।पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कपड़े की थैलियों का वितरण किया गया, जिससे प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।इस अवसर पर आयोजित नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली विशेष आकर्षण रही। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पीडीसी संगीता जोशी, सचिव प्रेरणा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष हेमांगिनी त्रिवेदी, तृप्ति दुआ, हेमा गुप्ता, सरिता पाटीदार, रागिनी कालरा, अलका चड्ढा, सिम्मी सलूजा, शारदा तौर सहित क्लब की अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं।