ज्ञानोदय इंटरनेशनल के यश यादव एवं सलोनी दीवान राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयनित राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर रचा इतिहास

 


नीमच। ज्ञानोदय विद्यालय व क्षेत्र के लिए खुशी का विषय हैं कि विद्यालय के प्रतिभाशाली बास्केटबाल खिलाड़ी यश यादव और सलोनी दीवान का 41वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 27 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश व ज्ञानोदय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से नीमच जिले और ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में हर्ष का माहौल है।मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को इंदौर में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के लगभग 150 बालक और 100 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया। इसके बाद 15 अक्टूबर से इंदौर में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और क्षमताओं का बारीकी से आकलन किया गया। प्रशिक्षण के बाद 24 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की अंतिम टीम घोषित की गई, जिसमें यश यादव और सलोनी दीवान ने स्थान प्राप्त किया।दोनों खिलाड़ी पिछले पाँच वर्षों से के.पी. इंडोरेशन बास्केटबॉल अकादमी में कोच सतेन्द्र पाल सिंह और स्वर्गीय वरिष्ठ बास्केटबॉल कोच किशन पाल सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रतिदिन घंटों तक कठिन अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।यश यादव और सलोनी दीवान ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल, नीमच के विद्यार्थी हैं। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष रस्तोगी, निदेशिका डॉ. गरिमा चौरसिया, तथा विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और पुणे में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।दोनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन का परिणाम है।