2026-08-18 09:04:10
बंसीलाल गुर्जर के किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर नीमच में भाजपा किसान मोर्चा ने किया भव्य स्वागत
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं मंदसौर-नीमच लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता श्री बंसीलाल गुर्जर को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा किसान मोर्चा नीमच द्वारा हर्ष एवं उत्साह व्यक्त किया गया।भाजपा किसान मोर्चा नीमच जिलाध्यक्ष राजू नागदा के नेतृत्व में आज नीमच में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर श्री बंसीलाल गुर्जर की नियुक्ति पर खुशी मनाई और उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह जी कैथवास, जिला उपाध्यक्ष नीलेश जी पाटीदार, जिला मंत्री रोशन जी वर्मा, कार्यलय मंत्री विनोद जी नागदा, मीडिया सह प्रभारी शुभम जी शर्मा, आई टी सेल प्रभारी विकास नामदेव, मेहर सिंह जी जाट, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सूरज सिंह जी शक्तावत, गोपाल जी शर्मा, अशोक जी शर्मा, ललित जी ग्वाला, दीपक नागदा, अनुज जी चौहान, राजेश पाटीदार, कमलेश पाटीदार, रवि जी जैन, सुरेश जी नागदा, श्यामसुंदर जी नागदा, मनीष जी पाटीदार, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।उक्त जानकारी सोशल मीडिया सह प्रभारी रोहित जी कुमावत द्वारा दी गई है
