ब्लॉक कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष शंभू भाई चारण के नेतृत्व मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह 

रतनगढ़। आज दिनांक 14 नवंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिवार रतनगढ़ द्वारा आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती एवं दीपावली मिलन समारोह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान "कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद" एवं "पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद जगदीश वर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस नेता मुजीब रहमान द्वारा किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश बैरागी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ के अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता धीरज व्यास, वरिष्ठ नेता ओम जी बाल्दी,नबी सर , भंवरलाल मारू, शब्बीर भाई सरकार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुभाष व्यास, लक्षमण सोलंकी,युवा नेता अर्जुन धाकड़, कुतुबुद्दीन राव बोहरा,नगर मंडलम कांग्रेस रतनगढ़ अध्यक्ष निसार अब्बासी, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, डॉक्टर नारू खान,पूर्व पार्षदगण आजाद शाह, भंवर लाल सोलंकी, डॉक्टर कमल व्यास, शब्बीर कंठालीय, अजा जिला महासचिव मदन मेघवाल, भास्कर सोलंकी, फिरोज बोहरा, ताहेर राव बोहरा, यूसुफ बॉस, वरिष्ठ मेघराज सोनी, खलीउर रहमान, सूरज सोलंकी, रमेश सोलंकी, बेनीराम वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, देवीलाल वर्मा, संजय ग्वाला, दीपक सोनी, शांतिलाल सोनी, मुरलीधर पाराशर,लाला भाई मिस्त्री, इब्राहिम भाई बोहरा, सैफुद्दीन राव ,युवा नेता शुभम सोनी, अभिषेक सोनी , ताजीम भाई, सरदार खान एवं अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।