सहस्त्र धाराओं से अभिषेक हुआ चमत्कारी मनोकामना महादेव जी का


नीमच, बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन मनोकामना महादेव मंदिर पर, तीसरे सावन सोमवार के पावन अवसर पर, प्रातः कॉल 5 बजे से  दोपहर 1 बजे तक भोले बाबा का जलाभिषेक किया गया, तत्पश्चात सुंदर झांकी के रूप में केले के पत्तों की सजावट और केले से भोलेनाथ जी का श्रृंगार किया गया , तत्पश्चात सहस्त्र धाराओं से मनोकामना महादेव जी का जलाभिषेक किया, प्रातः से ही भोलेनाथ के भक्तों ने मनोकामना महादेव मंदिर पर आकर बाबा का अभिषेक किया और मनोकामना पूर्ण होने की अर्जी बाबा के दरबार में लगाइ , प्रति सोमवार सवेरे 5:00 से 1:00 तक भोलेनाथ जी का भोलेनाथ जी के भक्ति अभिषेक करते है,  मनोकामना महादेव के ट्रस्टी संरक्षक शिव महेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप  छाजेड़,   सेक्रेटरी रमेश जायसवाल, डॉक्टर विनोद शर्मा, चंपालाल पाटीदार, श्रेयांश लोढ़ा, ने सभी धर्म प्रेमी जनता  से दर्शन हेतु पधारने का अनुरोध किया है