नीमचवासियों को होमटाउन ने धनतेरस पर सौंपी बुलेट मोटरसाइकल बंगले के साथ मिली खास सौगात

नीमच। अपने घर का सपना संजोए नीमचवासियों ने होमटाउन टाउनशिप में मनपसंद बंगला पाया है। इस खुशी को और खास बनाते हुए धनतेरस के अवसर पर बंगला मालिकों को चमचमाती बुलेट मोटरसाइकल  सौंपी गईं। ये बुलेट होमटाउन द्वारा स्पेशल अर्ली बर्ड बुकिंग के तहत प्रदान की गई हैं। धनतेरस पर शुभता और समृद्धि के भाव के साथ ये उपहार अग्रवाल ग्रुप के सीएमडी श्री पीयूष अग्रवाल ने अर्ली बर्ड बुकिंग वालों को सौंपा। जिन लोगों को बुलेट प्रदान की गई उनमें श्री दुष्यंत नागर, श्री गुलाब सिंह चुंडावत तथा श्रीमती सीमा देवी शर्मा शामिल हैं। नई बुलेट पाकर विजेताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।गौरतलब है कि चौथखेड़ा, नीमच स्थित होमटाउन में केवल प्लॉट ही नहीं, बल्कि लक्जरी, फर्निश्ड और वास्तु-अनुरूप प्रीमियम बंगले भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीमित संख्या में उपलब्ध ये बंगले ब्रांडेड कंस्ट्रक्शन सामग्री से पूर्णतः वैध कॉलोनी में बनाए गए हैं तथा आधुनिक सुविधाओं और आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। इन बंगलों में जी+1 निर्माण, 3 बेडरूम, ड्राइंग एवं डाइनिंग हॉल, मॉड्यूलर किचन एवं यूटिलिटी, बालकनी, गार्डन, 4 घंटे का इन्वर्टर बैकअप, रिकॉर्डिंग सुविधा के साथ 4 आईपी सीसीटीवी कैमरे, ईवी चार्जिंग एवं सोलर पॉइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी कमरों में एसी, 3 टीवी, सभी बाथरूम में गीजर, डबल डोर फ्रिज, वाटर प्यूरीफायर, माइक्रोवेव ओवन, चिमनी, ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन तथा पूरे बंगले में पंखे और लाइट फिटिंग भी दी गई हैं। इतना ही नहीं, पूरे बंगले के लिए IKEA ब्रांड के फर्नीचर और फर्निशिंग का विकल्प भी उपलब्ध है।अग्रवाल ग्रुप के इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत पहले होमटाउन में प्लॉट्स की बुकिंग शुरू की गई थी, जिसे नीमचवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला। साइट विजिट के लिए पहुंचे लोगों ने ही बड़ी संख्या में प्लॉट्स की बुकिंग कराई। इसी सफलता को देखते हुए कंपनी ने प्रीमियम बंगले बनाकर देने की योजना भी लॉन्च की, जिसे भी लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लॉन्चिंग के साथ ही लोगों ने बंगलों की बुकिंग शुरू कर दी और अर्ली बर्ड बुकिंग के तहत बुलेट जीतने का अवसर भी पाया।इस अवसर पर श्री पीयूष अग्रवाल ने कहा, "हमें प्रसन्नता है कि होमटाउन को नीमचवासियोंं का इतना प्यार मिला है। धनतेरस पर नए वाहनों की खरीद की भी परंपरा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने पहले बुकिंग करवाने वाले लोगों को इस खास दिन बुलेट देने का निर्णय लिया था। हमने नीमच को एक ऐसी टाउनशिप देने का प्रयास किया है, जहां न केवल सभी आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षा उपलब्ध हों, बल्कि घर खरीदने के बाद व्यक्ति लोन से लेकर फर्नीचर तक की व्यवस्थाओं को लेकर भी निश्चिंत रहे। खुशी की बात है कि लोगों ने तुरंत बुकिंग कराकर हमारे प्रयास को सार्थक बनाया है।"