जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक आज -पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन एवं विधायक भैरों सिंह बापू का मिलेगा मार्गदर्शन

 

 

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की कार्यकारिणी की  बैठक आज 8 जुलाई, बुधवार को दोपहर 12:15 बजे गांधी भवन नीमच में आयोजित होने जा रही है। यह बैठक आगामी सांगठनिक गतिविधियों, जनहित के आंदोलनों की रणनीति और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कड़ी साबित होगी।जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा एवं मनोहर अम्ब ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक तेलंगाना प्रभारी पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस प्रभारी सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू के विशेष मार्गदर्शन में होंगी । बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।बैठक का मुख्य एजेंडा पार्टी द्वारा प्रस्तावित जनहित आंदोलनों की रूपरेखा तय करना और पंचायत समितियों के गठन पर विचार-विमर्श करना रहेगा। साथ ही, आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्य बैठक के तुरंत बाद दोपहर 3:30 बजे मोर्चा संगठनों की बैठक होगी, इसके बाद शाम 5:00 बजे समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। ये दोनों बैठकें जिला प्रभारी विधायक भैरों सिंह बापू और विधानसभा प्रभारियों की अध्यक्षता में संपन्न होंगी, जहां आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार होगी।जिला कांग्रेस परिवार ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम-सेक्टर अध्यक्षों और मोर्चा संगठन प्रमुखों से नियत समय पर गांधी भवन पहुंचकर बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया है।