2026-07-22 08:25:32
बालकिशन धाकड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए नीमच जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, समर्थकों में हर्ष
सिंगोली।(सतीश सैन) अखिल भारतीय किसान कांग्रेस द्वारा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में नीमच जिले के लिए बालकिशन धाकड़ को जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पत्र में बताया गया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं। बालकिशन धाकड़ लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पूर्व में भी वे पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैउनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टीजनों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
