भागचंद भील 'कोज्या' बने नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष



नीमच। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने संगठन का विस्तार करते हुए ग्राम कोज्या निवासी और जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री भागचंद भील को नीमच जिला आदिवासी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक तौर पर की गई है।श्री भागचंद भील की इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य जिले में आदिवासी कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। संगठन को पूरा विश्वास है कि उनके अनुभव और सक्रियता से नीमच जिले में आदिवासी समाज के उत्थान के प्रयासों को नई गति मिलेगी। श्री भील के नेतृत्व में कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मिशन मोड में कार्य किया जाएगा। आने वाले समय में जिला आदिवासी कांग्रेस अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर जिले के विकास और सामाजिक उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।