2026-07-22 08:25:32
होली मिलन समारोह के साथ नए पदाधिकारियों का होगा चयन
नीमच। भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा द्वारा होली मिलन समारोह एवं सत्र 2026–27 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु साधारण सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रांतीय निर्देशानुसार रविवार 22 मार्च को रात्रि 7:30 बजे शिक्षक सरकारी भवन (डीपी ज्वेलर्स के सामने) में आयोजित होगा।शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने बताया कि चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक मनोज मेहता एवं शाखा पालक अजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी। कार्यक्रम में परिषद परिवार के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।साथ ही सभी सदस्यों से अपनी सदस्य संख्या ग्रुप में प्रेषित करने की अपील की गई है।
