भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई प्रमोद मालू को सचिव पद पर निर्विरोध चुना गया

 

 

नीमच। भारत विकास परिषद की सुभाष शाखा द्वारा सत्र 2026–27 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चयन हेतु साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शहर स्थित शिक्षक शासकीय भवन (डीपी ज्वेलर्स के सामने) में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।निर्वाचन प्रक्रिया शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी, पर्यवेक्षक मनोज मेहता, शाखा पालक अजय शर्मा तथा प्रांतीय पदाधिकारी प्रदीप चोपड़ा और सुनील सिंहल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।सर्वसम्मति से सत्र 2026–27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनीष गर्ग को अध्यक्ष, प्रमोद मालू को सचिव, अशोक सोनी को कोषाध्यक्ष तथा श्रीमती संध्या राठी को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख पद पर निर्विरोध चुना गया।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर होली मिलन समारोह भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए गत वर्ष में किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया।