2026-08-18 09:04:10
चार माह में खुला मोड़ी माताजी मंदिर का दानपात्र, 5 लाख रुपए से अधिक की निकली दान राशि...
नीमच। जिला मुख्यायल से लगभग 16 कि.मी. दूर स्थित जावद तहसील के ग्राम पंचायत मोड़ी में स्थित प्राचीन खेड़ा माताजी का मंदिर, जिसे मोड़ी माताजी मंदिर भी कहा जाता हैं। आरोग्य तीर्थ के रूप में सुप्रसिद्ध है, यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रृद्धालु आते है और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं। मंगलवार को चार माह बाद मंदिर का दानपात्र खोला गया। जिसमे 5,21,837 रुपए की दान राशि निकली। मंदिर समिति के सदस्य मंगल राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भंडार लगभग चार माह में हल्का पटवारी धनसुख भाटी की उपस्थिति में खोला गया। जिसमे 5,21,837 रूपये की दान राशि प्राप्त हुई। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष मुकेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष युवराज सिंह राठौड़, सचिव वीरम सिंह सिसोदिया, दिनेश राठौर प्यारा, अशोक राठौर, राजूलाल राठौर, घनश्याम राठौर, राजेश पाटीदार लाइनमैन, मोहन लाइनमैन, अंकित टेलर, गोविन्द रेगर, प्रवीण जैन, राजू राठौर दूध, कार्यालय प्रमुख सुन्दर लाल सहित अन्य भक्तजन उपस्थित थे।
