कांग्रेस के 140 वर्ष: नीमच में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन इंदिरा गांधी के साथ जेल जाने वाले कांग्रेसजनों का किया सम्मान

नीमच। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वां स्थापना दिवस रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया एवं पूर्व विधायक शिव चौहान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आयोजन में कांग्रेस के संघर्ष, त्याग और सेवा की परंपरा को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने कहा कि कांग्रेस को आज 140 वर्ष पूरे हो चुके हैं। “कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। पहले भी हमने देश को बचाने की लड़ाई लड़ी थी और आज भी संविधान, लोकतंत्र और गांधी के विचारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।”उन्होंने कहा कि भाजपा गांधी के विचारों को खत्म करने का प्रयास कर रही है और प्रदेश में अराजकता बढ़ी है।राष्ट्रीय महासचिव शिव चौहान ने कहा कि देश की आज़ादी कांग्रेस के बलिदानों से मिली है। आज़ादी की लड़ाई में संघ और भाजपा के किसी नेता का नाम जनता के सामने नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस द्वारा बनाई गई राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। हर घर नौकरी का वादा किया गया, लेकिन आज का युवा बेरोजगार है और भविष्य को लेकर चिंतित है,जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरूण बाहेती ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा की है। आज जब संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, तब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। भाजपा सरकार ने आम जनता, किसानों, युवाओं और कमजोर वर्गों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही देश की असली ताकत हैं और आगामी समय में संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत किया जाएगा। “140 साल की यह विरासत हमें संघर्ष करना सिखाती है, झुकना नही। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ ने मुख्य रूप से नीमच जिले के कांग्रेस के इतिहास की विस्तार से जानकारी साझा करी ।
कार्यक्रम में मंच पर पूर्व विधायक डॉ. संपतस्वरूप जाजू, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंह ‘मन्नू’ बना,महिला कांग्रेस नेता आशा सांभर, कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार, मंगेश संघाई ,समंदर पटेल,महेश वीरवाल,योगेश प्रजापति,सुरेश धनगर,गोविंद सिंह सांडा, हिदायतुल्लाह ख़ान,मुकेश कालरा मौजूद थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में संगठन को मजबूत करने और भाजपा की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने किया।आभार नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोनू लोक्स एवं ओम दीवान ने सयुक्त रूप से किया ।
नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत-कार्यक्रम में नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इनमें शहर ब्लॉक अध्यक्ष-1 महेंद्र ‘मोनू’ लोक्स, शहर ब्लॉक अध्यक्ष-2 ओम दीवान, नीमच ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष-1 बलवंत पाटीदार, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष-2 विनोदसिंह, जीरन से नरेंद्रसिंह राणावत, मनासा से श्याम सोनी, कुकड़ेश्वर से जयवंतसिंह, रामपुरा से ईश्वर मुजावदिया, जावद से महेंद्रसिंह सिसोदिया, रतनगढ़ से शंभू चारण और सिंगोली से सत्तू धाकड़ शामिल थे।
स्व. इंदिरा गांधी के समर्थन में जेल जाने वाले कांग्रेसजनों का किया सम्मान- चौधरी चरणसिंह की सरकार के दौरान जब स्व. इंदिरा गांधी पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था, उस समय देशभर में कांग्रेस ने लोकतंत्र और नेतृत्व के समर्थन में आंदोलन किया था। इसी संघर्ष में नीमच के कांग्रेसजन भी शामिल रहे, जिन्होंने सत्ता के दबाव के बावजूद कांग्रेस की विचारधारा के साथ खड़े होकर जेल जाना स्वीकार किया। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उस दौर के संघर्षशील वरिष्ठ कांग्रेसजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय शंकर शर्मा, गोविंद पोरवाल, महेश वीरवाल, कमल गोयल, नारायणदास बाहेती, अशोक पाटीदार, हरीराम अहिरवार, गोपाल पाटीदार, अहमद पठान, छोटू भाई, सत्यनारायण सुतार, रामप्रकाश अलख, तेजू भाई, भगत वर्मा, रमेश जयसवाल, हीरालाल अहीरवार, अशोक गांधी, अकबर पठान एवं सुखलाल राठौर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को अतिथियों द्वारा शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस दौर के संघर्ष, साहस और लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक है, जब कांग्रेसजन सत्ता के दमन के आगे नहीं झुके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि इंदिरा गांधी जी के साथ जेल जाने के वाले कांग्रेसजन के सम्मान की परंपरा जारी रहेगी ।