कांग्रेस सेवादल ने ध्वजारोहण कर दी सलामी, मनाया स्थापना दिवस

नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से मिले दिशा निर्देश के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया जा रहा है‌। इसी कड़ी में कल, 28 दिसंबर को गांधी भवन पर सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव (ठेकेदार) के नेतृत्व में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति में सर्वप्रथम गांधी भवन परिसर में विराजमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । उसके पश्चात संगठन द्वारा निर्धारित समय प्रातः10:30 बजे कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया गया। झड़ा वंदन कर राष्ट्रीय गान गाया गया और सभी कांग्रेसजन ने ध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा कांग्रेस पार्टी का 140 वा स्थापना दिवस भी मनाया गया। जिसमें उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों द्वारा कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और अपने विचार व्यक्त किये गए। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष श्री यादव ने  कहां की कांग्रेस पार्टी को मजबूत और एकजुट करने की दृष्टि से यह ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के महाराष्ट्र प्रभारी योगेशजी यादव एवं सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीशजी भार्गव के आदेश पर प्रत्येक जिले में आयोजित हो रहा है। कल ध्वजारोहण एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम में सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिहं यादव, कांग्रेस नेता अनिल चौरसिया, गजेंद्र वर्मा (बिल्लू), ओम प्रकाश राव, बृजेश सक्सेना,इलियास कुरैशी, हरीश दुआ, संजीव पगारिया, मुकेश कालरा, मनोहर अंब, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर, सेवादल महिला जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, संमिदा मिर्जा, जावेद दुर्रानी,शिवहरे, भुवानसिंह राजपूत, दिनेश पाटीदार,लतीफ पठान,पवन ऐरन सहित सेवादल व कांग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव ने आभार माना।