2026-08-18 09:04:10
सांसद सुधीर गुप्ता और समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने प्रदेश के खिलाड़ियों को किया सम्मानित स्वर्गीय कश्मीरीलाल जी अरोरा की स्मृति में पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न
नीमच! कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया।शुक्रवार को लायन्स डेन गोमाबाई रोड पर फाइनल मैच के बाद सम्मान समारोह में सांसद सुधीर गुप्ता और समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया!
फाइनल मुक़ाबले इंदौर धार और उज्जैन के बीच खिलाड़ी के बीच खेला गया, 5 दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 135 खिलाड़ियों ने भाग लिया!इस अवसर पर अशोक अरोरा द्वारा सांसद सुधीर गुप्ता एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि बैडमिंटन के खेल में एकाग्रता महत्वपूर्ण होती है जो खिलाड़ी विजेता रहे हैं वैसे आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास करेंगे और जो खिलाड़ी उपविजेता रहे हैं वह अगली प्रतियोगिता में विजेता बनने के लिए अपने खेलों में कर्मियों को दूर कर और कठिन अभ्यास कर अगली प्रतियोगिताओं में जीत के लिए परिश्रम करेंगे। खेल में टीम भावना सफलता का परिचायक होती है। खेल जीवन में अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा नेवी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेल और सफलता प्राप्त करें।इस अवसर पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन के लिए सम्मान किया गया जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुल अशोक अरोरा गंगानगर के नेतृत्व में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कश्मीरी लाल जी अरोड़ा की स्मृति में हर साल बैडमिटंन की प्रतियोगिता आयोजित होती है इस वर्ष भी5 जनवरी को प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ था, 9 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे हैं ।प्रतियोगिता के फाइनल संपन्न महिला डबल्स अवनी यादव इंदौर एवं गौरी वशिष्ठ एमपी बी ए शिवानी चौधरी धार ओजस्वी इंदौर को हराया। मिक्स्ड डबल्स मोहम्मद शेख इंदौर एवं शिवानी चौधरी धार ने यश राय क वार धार भूमिका वर्मा उज्जैन को16-21, 21-13,21-19 से परास्त किया अन्य फाइनल पुरुष एकल में अमित राठौर एवं गौरव परमार के बीच मैच हुआ अमित राठौर पांव में खिंचाव आने की वजह से मैच 14-2 पर गेम छोड़ दिया महिला एकल में आस्था शर्मा ने उलट फिर करते हुए तीन गेम में भूमि का वर्मा उज्जैन को 10- 21 21- 13 और 21 -17 से हराया डबल पुरुष संजय ठाकुर व यश रायकवार ने अमन रायकवार धार व गौरव पर मार इंदौर को 19-21, 21-14, 21-10 से हराया।
