नीमच का बदहाल जिला अस्पताल और जहरीला पानी अब भाजपा की पहचान- तरुण बाहेती -जिला अस्पताल की बदहाली,इंदौर त्रासदी, जीबीएस बीमारी और मनरेगा को लेकर कांग्रेस का उपवास आंदोलन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा भारतमाता–फोर जीरो चौराहे पर एक विशाल उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने की। उपवास के माध्यम से कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की विफलताओं को जनता के सामने उजागर किया।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई 23 मौतों की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन इसके बावजूद सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नीमच जिला अस्पताल की हालत अत्यंत चिंताजनक है। विधायकों की अकर्मण्यता और उदासीनता के कारण अस्पताल के पास इलाज के लिए पर्याप्त बजट तक उपलब्ध नहीं है। गरीब मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं और सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनासा क्षेत्र में जीबीएस (GBS) बीमारी से लोग पीड़ित हैं, लेकिन शासन के पास न तो समुचित उपचार की व्यवस्था है और न ही पीड़ित परिवारों के प्रति कोई संवेदना। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसे कानूनी अधिकारों को भी कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है और इस अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।पूर्व विधायक डॉ. संपत स्‍वरूप जाजू ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जिला अस्पतालों में न दवाइयां हैं, न संसाधन और न ही पर्याप्त डॉक्टर, जिससे आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाओं में व्यस्त है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि गरीब आदमी इलाज के लिए दर-दर भटक रहा है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर जनता के साथ विश्वासघात किया है। मनरेगा जैसे कानून को खत्म करने की साजिश गरीब और मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर तत्काल निर्णय नहीं लिए, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन को पूर्व जिला पंचायत सदस्य मधु बंसल, ब्रजेश सक्सेना, विनोद दक, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, हिदायतुल्लाह ख़ान, बलवंत पाटीदार, शंभु चारण, योगेश प्रजापति, कमल मित्तल, बालकिशन धाकड़, मनोरमा मूंदड़ा, संदीप चौधरी, मनीष जैन, कृपालसिंह मंडलोई, यश लोहार, बंशीलाल गेहलोत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अम्ब ने किया। आभार प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष मोनू लोक्स एवं ओम दीवान ने किया । उपवास प्रदर्शन के बाद पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय की बदहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो जिला कांग्रेस को आगामी दिनों में उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
इस अवसर पर बृजेश मित्तल, बाबू सलीम, डॉ. प्रथ्वी सिंह वर्मा,अजा प्रदेश सचिव महेश वीरवाल,संजीव पगारिया,मुकेश कालरा, हरीश दुआ, नरेंद्र सिंह राणावत, विनोद सिंह चौहान, ईश्वर मुजवादिया, महेश वीरवाल, सुरेश पटेल, विमल शर्मा, गजेंद्र यादव, जगदीश माहेश्वरी, महेन्द्र उपाध्याय, भारत अहीर, संजय पंवार, हारून राशिद, राकेश जावरिया, जगदीश धाकड़, नितिन हसीजा, मनोज झरिया, अंकित जैन, मुस्तफा राणा, कमलेश गर्ग, भूपेन्द्र बाबा बोहरा, हुसैन कारपेंटर, मोहन विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण नागदा, जगदीश पुनर, इकबाल कुरैशी, अखिलेश झा, मोहम्मद नदीम, बाबूलाल अहीर, शराफत हुसैन, इलियास कुरैशी, सोनू यादव, निर्भयराम धाकड़, ओम प्रकाश नागदा, राजेंद्र वर्मा, मनोहर गुर्जर, मनीष सिंह लांछ, भूरा मुंशी मुल्तानी, श्रीराम शिवहरे, राकेश सोनकर, सईद काले, घीसा लाल जाट, इलियास कुरैशी, पप्पू पाल, युवराज झरिया, गोपाल धाकड़, जगदीश राठौर, गोविंद सिंह पीपलोन, रामगोपाल राठौर, पप्पू बना बंगरेड, हुसैन खान, बेबी मेहरा, सुमित्रा खिंची, सत्य प्रकाश नगर, सुनील धाकड़, पंकज बाटक्या, पंकज ऐरन, जाहिद पठान, शाहरुख चौधरी, यश सिंगोलिया, साहिल शेख, हाजी साबिर मसूरी, रामचन्द्र धाकड़, कन्हैयालाल सुथार, भुवान सिंह राजपूत, मंगल शर्मा, अम्बालाल भील, अनिता घनेटवाल, मीना कुरील, राकेश उपाध्याय, चांदमल मीणा, लखमीचंद मीणा, कंवरलाल नागदा, युगल किशोर टेलर, असलम लतीफ पठान, युगल करंजिया, अब्दुल हमीद शाह, राहुल गोस्वामी, ओम प्रकाश बैरागी, नारायण सिंह, यश शर्मा, फिरोज मंसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

तीन प्रमुख मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
जिला कांग्रेस नीमच के बेनत तले किए प्रदर्शन में प्रमुख मांगे रखी, जिसमें इंदौर भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई 23 मौतों के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। मनासा क्षेत्र में जीबीएस बीमारी से पीड़ित मरीजों को तत्काल निःशुल्क और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। नीमच जिला अस्पताल को तुरंत पर्याप्त बजट आवंटित किया जाए, ताकि फंड की कमी से मरीजों का इलाज न रुके तथा मनरेगा के कानूनी अधिकार को कमजोर करने की साजिश तत्काल बंद की जाए।