2026-08-18 09:04:10
ज्ञानोदय इंटरनेशनल में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
नीमच, 27 जनवरी । ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवससमारोह बड़े ही भव्य रूप से मनाया गया । इस कार्यक्रम में ज्ञानोदय ग्रुप कीसभी संस्थाएँ सम्मिलित हुई । कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि का स्वागतविद्यालय बैंड द्वारा किया गया तत्पश्यात झंडा वंदन तथा बच्चों की आकर्षकपरेड का आयोजन किया गया | सुबह से ही स्कूल परिसर में विद्यार्थियों मेदेशभक्ति की भावना देखने को मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमारने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुएअतिथियों का स्वागत किया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री सुशील कुमार कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिए अत्यंतमहत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस हमें देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिकमूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान आंद्रे व्यागी (CEO) ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटलने कहा की आज हम सभी यहाँ भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े गर्व और हर्षके साथ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह ऐतिहासिक दिन हमें उन मूल्यों कीयाद दिलाता है, जिन पर हमारा राष्ट्र आधारित है—न्याय, स्वतंत्रता, समानताऔर बच्चों को बताया कि 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागूहुआ था। भाषण में कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता द्वारा जनता का शासन।इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में डॉ. शुभ्रा तिवारी (गायनोकॉलोजिस्ट)(ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) उन्होंने अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल अतीत को याद करने के बारेमें नहीं है, यह वर्तमान को अपनाने और भविष्य के निर्माण के बारे में भी है यहसीखने, बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने की आजादी है।ज्ञानोदय ग्रुपके चेयरमैन श्री अनिल जी चौरसिया ने अपने उद्बोधन में सभी को गणतंत्रदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देशभक्त व महापुरूषों की जीवनशैली वउनके त्याग के विषय में बताते हुए उनके द्वारा निर्देशित मार्ग का अनुसरणकरने के लिए प्रेरित किया। महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, जवाहरलालनेहरू, सुभाष चंद्र बोस और अनेक वीर नेताओं ने अपने सुख-चैन का त्याग किया, यहाँ तक कि अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि हम एक स्वतंत्र औरलोकतांत्रिक भारत में जीवन जी सकें। डॉ. बी. आर. अंबेडकर, जो संविधान के की रक्षा करता है और हमें कर्तव्यों का मार्गदर्शन देता है। छात्र – छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी, इस मौके पर विद्यार्थियों ने गायन, और काव्य का मंचनकिया। सभी प्रस्तुतियों को दर्शको की विशेष सराहना प्राप्त हुई | ज्ञानोदय ग्रुपकी सभी संस्थाओ के प्राचार्य व् स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी समृद्धि जैन, समृद्धि झंवर, अविराज चौधरी, दिव्यांशी मालीशिक्षक मयंक शर्मा और मरियम मालू मरियम मालू द्वारा किया गया |विद्यालय की निर्देशिका महोदया डॉ. गरिमा चौरसिया ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंत में अपने धन्यवाद्उत्बोधन में वाईस हैड बॉय अंकित थेपड़िया ने अतिथियों तथा अभिभावकों आदिका धन्यवाद प्रेषित किया |कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार नेविद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठरहने का संदेश दिया कार्यक्रम का समापन छात्र - छात्राओं को मिठाई वितरित कर किया गया।
