ध्रुव रेसिडेंसी मामला: कॉलोनी संचालक का बयान, कहा– कब्जे के आरोप गलत --मंदिर कॉलोनी से बाहर, रिश्तेदारों से कोई लेना-देना नहीं


नीमच। गिरदोड़ा क्षेत्र स्थित ध्रुव रेसिडेंसी कॉलोनी को लेकर चल रहे विवाद और शिकायतों के बीच प्रशासनिक जांच जारी है। इसी क्रम में कॉलोनी प्रबंधन सामने आया और सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके पास कॉलोनी से संबंधित सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

कॉलोनी संचालक अनिल आंजना ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि जिस भूमि पर ध्रुव रेसिडेंसी विकसित की गई है, वह सर्वे नंबर 662 एवं 663 में स्थित है, जहां कभी कोई मंदिर नहीं रहा। जिस मंदिर को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह सर्वे नंबर 674 में स्थित है, जो कॉलोनी की बाउंड्री से पूरी तरह बाहर है।

उन्होंने बताया कि सर्वे नंबर 674 में स्थित मंदिर भूमि में करीब दो आरी जमीन कॉलोनी मालिक की है। इसके बावजूद धार्मिक आस्था और सामाजिक भावना को ध्यान में रखते हुए उक्त जमीन स्वेच्छा से मंदिर उपयोग के लिए छोड़ दी गई है। इसके बाद