2026-08-18 09:04:10
सत्ता के अहंकार और भाजपा के मंत्रियों के विवादित बयानों के खिलाफ नीमच शहर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
नीमच। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और सत्ता के मद में चूर मंत्रियों के खिलाफ नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस के कमेटी नेतृत्व में विजय टॉकीज़ चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान और जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में आयोजित इस आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कड़े शब्दों में सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मंत्री अपनी मर्यादा पूरी तरह भूल चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधते हुए कहा कि दूषित जल से हुई मौतों के गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के साथ-साथ उन्होंने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर अपनी गैर-जिम्मेदाराना सोच का परिचय दिया है। बाहेती ने कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके इस्तीफे की पुरजोर मांग की विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल विजयवर्गीय ही नहीं, बल्कि सेना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह और प्रदेश की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था व कफ सिरप कांड के लिए जिम्मेदार मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ भी जबरदस्त मोर्चा खोला गया। ब्लॉक अध्यक्ष 1 मोनू लोक्स और ब्लॉक अध्यक्ष 2 ओम दीवान सयुक्त ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय अपने दागी मंत्रियों को बचाने की कोशिशों में लगी हुई है।इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 1 मोनू लोक्स,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 2 , ओम दीवान, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चोरसिया, अजा प्रदेश सचिव महेश बीरवाल, महिला जिला अध्यक्ष आशा सांभर , बाबू सलीम,ओम शर्मा ,मुकेश कालरा, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, हिदायत उल्ला खा , सेवादल गजेंद्र यादव ,,डॉ प्रथ्वी वर्मा,जग्गा पुनर ,नितेश यादव ,सोनू यादव ,संजय पावर ,शमीदा बी,बेबी महेरा , रुखसाना खान, चेतना ललका ,मनोहर अम्ब ,इलयास कुरैशी ,विमल शर्मा,राकेश सोनकर, इक़बाल कुरैशी ,शराफ़त भाई ,बबलू बेघड़क ,गोविंद सिंह चुण्डावत ,ऋषि यादव ,अनूप प्रजापति, शाहरुख़ ऑटो कुरैशी ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
