2026-11-12 12:42:30
नीमच में स्व. श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा की स्मृति में खेल महोत्सव दूसरे दिन बैंडमिंटन में रौचक रहे मुकाबले, समाजसेवी अशोक अरोरा ने की खिलाडियों की हौसला अफजाई
नीमच। स्व. श्री कश्मीरी लाल जी अरोरा की स्मृति में आयोजित हो रहे खेल महोत्सव के तहत मंगलवार को दूसरे दिन रौचक मुकाबले हुए। प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर एवं समाजसेवी सुनील शर्मा, पंडित विक्रम शर्मा इस अवसर पर पहुंचे और बाहर से आए खिलाडियों की हौसल अफजाई की।उक्त जानकारी देते हुए बैंडमिंटन एसोसिएशन के दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 6 जनवरी को खेले गए क्वालीफाइंग राउंड में नीमच के कई खिलाड़ी मुख्य चक्र में पहुंचे। अन्य जिलों से आए हुए खिलाड़ी भी मुख्य चक्र में पहुंचे है। पुरुष एकल में आदि पटवा उज्जैन ने निलेश गुर्जर को 15 -14 15- 14 से हराया। हर्ष चोकसे इंदौर ने एमपीबीए भव्य मित्तल को 15- 11, 15 -9 से निपेंद्र सिंह धार विशेष सोलंकी एमपीबीए को 15-9 12-15 15-6 से पराजित किया। ऑस्टिन इंदौर ने एमपी बी ए मेयर आनंद को 9-15 15-9, 15 -5 से पार्थ भट्ट धार को हराया। वहीं मंदसौर रितेश सोनी से वॉक ओवर मिला। अनस मोहम्मद शेख एमपी बी ए ने देवस्व मिश्रा को 15-6 व 15 -11 से कृष्ण कांत दुबे ग्वालियर ने नवनीत क नडारे इंदौर को 15-7 15 -7 से सार्थक कश्यप खरगोन ने जबलपुर के आयु सुलेरे को 15-12, 15-6 से पराजित किया।वूमेन सिंगल में अन्वि गर्ग ने आर्या पोरवाल को 15-1, 15-5 से अद विका सिंह उज्जैन ने पर्ल कोठारी नीमच को 15-2 ,15-10 से प्रेक्षिता पाटीदार मंदसौर ने मुग्धा सिंहल को 15 -13, 15- 12 से धैर्य शर्मा उज्जैन ने हर्षिता दलवारिया नीमच को 15- 13,15- 13 से पराजित किया।पुरुष डबल्स में नीमच के अभिषेक मेहता अभिषेक शर्मा को धार के शुभम प्रजापति अभिमन्यु सिंह से वॉक ओवर मिला और वह मुख्य चक्र में पहुंचे जीत किले वाला व कमलेश मु छा ल ने नवनीत व दीपक पवार इंदौर को 15-12 , 15- 12 से पराजित किया हर्ष चौकसे व ऑस्टेंन इंदौर ने निलेश ग्वालियर एवं उज्जैन के शिवांश पाल को 15 -12, 15 10 से पराजित करके मुख्य चक्र में प्रवेश किया।
