सरवानिया महाराज में सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन कल, तैयारी को लेकर किया निरीक्षण

सरवानिया महाराज :- जिले में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन जिले के प्रत्येक संकुल केंद्र पर किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सरवानिया महाराज शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैदान पर 19 अप्रैल को प्रातः 8 बजे सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसकी तैयारी को लेकर आज मोरवन मण्डल अध्यक्ष अर्जुन माली, सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेशचंद्र जाट ने खेल मैदान में पहुचकर निरीक्षण किया ओर विद्यालय के सभी बच्चों को इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, मैराथन दौड़, खो-खो, आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिससे युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखार लाने के लिए उचित मंच मिलेगा। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य एन. के. नागदा, नगर परिषद सीएमओ राजेश कुमार गुप्ता, शिक्षक देवीसिंह गोड, नरेंद्र नागदा, नगर परिषद सफाई इंचार्ज राजेश कुमार छपरीबन्द, विजय कुमार दुर्गज आदि उपस्थित थे।