जिले के 13 गांवो में आज राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन

 

नीमच 11 जनवरी 2024, कलेक्टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभागसे संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जारहा है। इस अभियान के तहत आज 11 जनवरी 2024 गुरुवार को प्रातः11 से सायं 4 बजे तकजिले की समस्त तहसीलों के ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाया जाएगा।नीमच नगर तहसील के बरूखेडा, बघाना, नीमच ग्रामीण तहसील के दारू, बोरदिया कलां,कोटडी इस्‍तमुरार, जावद तहसील के गुर्जरखेडी सांखला, सरवानिया महाराज, मनासा तहसील केखजुरी, जामुनिया, खडावदा, सिंगोली तहसील के थडोद, खातीखेडा, रामपुरा तहसील के बेसला मेंराजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।