2026-08-18 09:04:10
यातायात प्रभारी अमित सारस्वत के नेतृत्व में वाहन चेकिंग,। 28 चालान बनाकर 35 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला।
नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार जिले भर में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है। यातायात पुलिस नीमच द्वारा भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज भी यातायात प्रभारी टी आई अमित सारस्वत के नेतृत्व में नीमच शहर के सीआरपीएफ रोड चोपड़ा चौराहा पर वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें चलती गाड़ी पर मोबाइल पर बात करने वालों, काली फिल्म लगी कारो पर , तीन सवारी वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें कल 28 चालान बनाए जाकर 35000 रुपए शमन शुल्क वसूला गया।यातायात प्रभारी नीमच टी आई अमित सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में प्रतिदिन लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है सतत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टी आई अमित सारस्वत ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं। ब्लैक फिल्म अपने वाहन से हटाएं। गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। अपने वाहनों के वैध दस्तावेज अपने साथ रखें।अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। सभी दुकानदारों से अपील की जाती है कि अपनी दुकानों के बाहर सामान ना फैलाएं यातायात अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतः आमजन से यातायात पुलिस नीमच अपील करती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए यातायात पुलिस का सहयोग करें। ज्ञात रहे टी आई अमित सारस्वत के प्रभार संभालने के बाद नीमच शहर में अवैध वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही से आम जनता में सकारात्मक संदेश जा रहा है। जिसके लिए यातायात प्रभारी टी आई अमित सारस्वत बधाई के पात्र हैं।
