जावद थाने पर थाना प्रभारी असलम पठान के द्वारा झंडा वंदन किया गया।

 गणतंत्र दिवस के पर्व पर आज जावद थाने पर थाना प्रभारी असलम पठान के द्वारा झंडा वंदन किया गया।थाना वहीं पुलिस कर्मियों की ओर से झंडे को सलामी दी गई। झंडा वंदन कर उत्साह व उमंग से राष्ट्र गान किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी  असलम पठान   ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान निर्माताओं द्वारा देश को दिए अतुलनीय योगदान की याद दिलाता है।देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना पूर्ण निष्ठा के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी। लम्बे संघर्ष के बाद हमारा देश आजाद हुआ, परन्तु असली आजादी हमें 26 जनवरी 1950 को मिली। आज हम यह संकल्प लेते हैं कि हम अपनी नैतिक जिम्मेदारी व कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।