उद्योगों को बढ़ावा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम -घनश्यामओझा

नीमच 23.अगस्त ।शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष  घनश्याम  ओझा  नीमच पहुंचे।उनका एक निजि होटल (भारत पैलेस) में नीमच इकाई के सभी पदाधिकारीयों ने उनका सम्मान किया । नीमच में अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय उद्योगपतियों एवं उद्यमियों से मुलाकात की तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों की चुनौतियों और अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर  उन्होंने उपस्थित उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि “लघु उद्योग देश की आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं। इन उद्योगों को बढ़ावा देना न केवल रोजगार सृजन के लिए आवश्यक है बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।” राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा ने उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनसे अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन की ओर से उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।