2026-08-18 09:04:10
हुंडई कम्पनी की क्रेटा कार में 280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक अवैध देशी पिस्टल सहित 02 आरोपियों को पकडने में चौकी नयागाॅव थाना जावद पुलिस को मिली सफलता।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद श्री रोहित राठौड के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाॅव मंगलसिंह राठौड की टीम के द्वारा एक हुंडई कम्पनी की बिना नंबर की क्रेटा कार में कुल 280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व अवैध देसी पिस्टल दो राउंड सहित 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की हदिनांक 21.08.2025 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु गुठलई चौराहा अरनोदा रोड पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कम्पनी की बिना नंबर की क्रेटा कार में 14 काले रंग के कट्टो में भरा 280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा एक अवैध देसी पिस्टल मय दो राउंड को एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर कार चालक अशोक पिता भानाराम जाट उम्र 32 साल व उसके साथी श्रवण राम पिता मंगलाराम जाट उम्र 35 साल निवासीगण ग्राम डाँगियावास थाना डांगियावास जिला जोधपुर राजस्थान को मौके से गिरफतार कर गिरफतारशुदा आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है ।सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागाॅव का सराहनीय योगदान रहा।
