अश्लीलता के दोषी कलाकारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर सेन समाज जनों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर सोंपा ज्ञापन

नीमच। 11 सितंबर 2025(  केबीसी न्यूज़ ) मेवाड़ मालवा के प्रख्यात तीर्थ मंडफिया सांवरिया जी में जलझूलनी एकादशी के धार्मिक भजन कीर्तन के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा अश्लीलता का प्रदर्शन करने की घटना के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर जिला सेन समाज संगठन जिला इकाई नीमच के तत्वावधान में सेन समाज जनों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर नीमच के प्रतिनिधि को सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि‌ सांवरिया जी मंदिर मंडल द्वारा भादसौड़ा चौराहे पर विगत 3 सितंबर 2025 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कृष्ण धाम प्राकट्य स्थल सांवलिया जी के धार्मिक कार्यक्रम के मंच भजन संध्या के मंच पर आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा फिल्मी गीतों पर अश्लील नृत्य प्रस्तुत करने के खिलाफ सनातन संस्कृति की गरिमा की रक्षा करने का आह्वान करने वाले विश्व हिंदू परिषद के चितोड़गढ़ जिला अध्यक्ष प्यारचंद  सेन   को आर्केस्ट्रा  कलाकारों द्वारा मारपीट की गई। जो‌ कि वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि वे अश्लीलता का विरोध कर रहे हैं लेकिन कलाकार उनकी बात नहीं सुनकर उल्टा उनके साथ मारपीट और धक्का मुक्की कर रहे थे। जबकि वास्तव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति में भक्ति में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रस्तुत करना था प्रारंभ में तो आयोजन के द्वारा कार्यक्रम की मान्यता बनाए रखी किंतु देर रात्रि होते-होते रंगमंच पर अश्लील  फिल्मी गाने बजाते हुए  अश्लील भाव भंगिमा के साथ नृत्य प्रस्तुत किया जो सांवरिया सेठ के त्यौहार का अपमान करने की नियत जन भावना का अनादर  किया गया था इस समय जन भावनाओं से अपने धर्म संस्कृति को बिगड़ने के हो रहे प्रयास को ध्यान में रखते हुए सेन समाज के वरिष्ठ प्यार चंद्र सेन द्वारा अश्लील कार्यक्रमों पर आपत्ति दर्ज कराई गई आयोजन की गरिमा  बनाए रखने की अपील की गई आयोजन करता अशोक कुमार अग्रवाल बाबूलाल ओझा रंगमंच पर उपस्थित कलाकारों द्वारा प्यारचंद सेन से मारपीट धक्का मुक्की की गई जिसकी शिकायत उपस्थित पुलिस कर्मियों को की गई किंतु उनके द्वारा कोई  वैधानिक कार्यवाही  नहीं की गई है उचित व्यवहार व उनके दिशा निर्देश में आई आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों द्वारा सांवरिया जी सेठ के एकादशी के त्योहार पर अपमान करने की नियत जन भावना का उपहास उडाया गया अश्लील भाव  के साथ अनुचित अमार्यादित नृत्य प्रस्तुत किया गया जनभावना को ठेस पहुंची है जिससे धार्मिक स्थल की पवित्रता नष्ट होने के साथ-साथ श्रद्धावान भक्त भी आहत हुए हैं। घटना के दौरान प्यारचंद सेन को हाथ पैर तोड़ने जान से मारने की धमकी और महिला कलाकार द्वारा अश्लील  गलियां भी दी गई है  आयोजन करता द्वारा अपनी पहुंच का जोर से बखान करते हुए किसी से नहीं डरने की बात भी सार्वजनिक रूप से कही गई। प्यारचंद सेन के साथ सनातन संस्कृति को बचाने के प्रयास में की गई मारपीट समस्त नीमच जिला सेन समाज द्वारा कड़ी निंदा की गई इस घटना से नीमच जिला ही नहीं संपूर्ण समाज में आक्रोश व्याप्त है तथा कोटा के आर्केस्ट्रा संचालक सुरजीत चौधरी निदेशक कलाकार अलबेला कोटा आशा प्रजापत, प्रिया गुप्ता, सोना बाबू आलिया, सीकर ,रेखा सिंह विष्णु बराड़ा व अन्य सहित आयोजन करता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्य की मांग की गई । नहीं तो नीमच जिला सेन समाज द्वारा कठोर कदम उठाकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते  जिला सेन समाज के अध्यक्ष दीपक गहलोत ,युवा जिला सेन समाज के अध्यक्ष सोनू सेन, तारापुर के पूर्व सरपंच सुखलाल  सेन, बारबर, सेन जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सेन, मांगीलाल राठौर, केके टॉक, चमन सेन ,श्यामलाल टांकवाल, रमन गहलोत ,भरत सेन, भारत चौहान, शिव सेन, ओम चांगल ,नरेंद्र चांगल, राजेश नारद, मनोहर सेन, राकेश सेन, दिनेश परिहार ,दिल्लू सेन व प्रकाश सेन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। कलेक्टर कार्यालय से जुलूस के रूप में सेन समाज जनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आर्केस्ट्रा कलाकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की पुरजोर मांग की।