2026-08-18 09:04:10
नीमच सिटी मे दुकान किराये के नाम पर फर्जीवाड़ा नकली इ स्टाम्प और फ़र्जी सिग्नेचर का खेला
सिग्नचेर एक्सपर्ट श्रीमती नूतन सुपेकर की रिपोर्ट ने किया खुलासा
शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित एक बेशकीमती दुकान को हड़ पने के लिए बुना गया जालसाजी का ताना-बाना आखिर फॉरेंसिक जांच की कसौटी पर बिखर गया।इसने यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, एक छोटा सा दस्तखत उसके पूरे साम्राज्य को ढहा सकता है।जांच रिपोर्ट और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर नीमच सिटी पुलिस ने आरोपी सुनील राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत एक साथ 7 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। दर्ज धाराएं आरोपी के बचने के सारे रास्ते बंद करती नजर आ रही हैं:शिकायतकर्ता अशोक कुमार ऐरन ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी और उसके साथी न केवल संपत्ति हड़पना चाहते हैं, बल्कि उन्हें लगातार धमकियां भी दे रहे हैं अशोक कुमार ऐरन की सतर्कता और कानूनी लड़ाई ने इस Case का रुख मोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच इंदौर की सुप्रसिद्ध हस्तलिपि एवं हस्ताक्षर विशेषज्ञ श्रीमती नूतन सुपेकर से कराई गई।
