जिला तैराकी संघ ने कैबिनेट मंत्री सखलेचा को दिया न्यौता, मंत्री बोले जावद विधानसभा में बनेंगे 4 बड़े स्वीमिंगपुल

51 वीं स्टेट चैम्पियनशिप मंे मुख्य अतिथि के लिए जिला तैराकी संघ ने जवाद तैराकी संघ के माध्यम से केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को आने का निमंत्रण दिया है। जिस पर उन्होंने स्वीकार कर आने की स्वीकृति प्रदान की। संघ सदस्यों को मंत्री सखलेचा ने बताया कि जवाद विधान सभा क्षेत्र में 4 स्विमिंगपुल स्वीकृत हुए है, जो जवाद, सरवानिया, रतनगढ और सिंगोली में बनाए जावेंगे। इस पर जिला तैराकी संघ ने पुल की साइज इंटर नेशनल और फिना रूल्स के अनुसार बनाने की मांग की । जिस पर मंत्रीजी ने बताया  पुल बडी साइज के ही बनेंगे। इस अवसर पर जिला तैराकी संघ अशोक मोदी, पूर्व तैराक सर्जन मोदी, जवाद तैराकी संघ अध्यक्ष भारत जाट, सचिव विमल जैन, कोच डी.एस. गौड, आशीष बेरागी, महावीर सिंह और जवाद तैराकी संघ के कई पदाधिकारी उपस्थि थे।